वाराणसी, 30 जनवरी, 2026।संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को महा प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने बुधवार को महा प्रबन्धक सभाकक्ष में ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में वाराणसी मण्डल के शाहगंज स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत श्री बबलू कुमार ने 16 नवम्बर, 2025 को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान दीदारगंज-शाहगंज के मध्य किमी. संख्या-92/9-11 पर वेल्ड फ्रैक्चर को देखकर समपार संख्या- 67/सी के गेटमैन के माध्यम से सम्बन्धित को सूचना देकर की-मैन प्रमोद कुमार की मदद् से जॉगल फिशप्लेट लगाकर ट्रैक को सुरक्षित किया। बबलू कुमार की सूझबूझ एवं कर्तव्य परायणता के कारण ट्रैक को तत्काल सुरक्षित किया जा सका, जिसके लिये उन्हें ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों की तत्परता, सूझबूझ एवं कार्य के प्रति समर्पण के कारण मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शाहगंज स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत बबलू कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी ।



