बलिया पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ धर दबोचा

थाना बांसडीह रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटर साईकिल चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद

बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम के उ०नि० आदर्श श्रीवास्तव हमराहियों/कर्मचारियों उ०नि० संदीप कुमार, हे०का० त्रिलोकी भारती, का० लालबहादुर, का० शैलेन्द्र यादव और का० श्याम सिंह के साथ चेकिंग अभियान में शंकरपुर में उपस्थित थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की दो मोटर साइकिलों पर तीन व्यक्ति बांसडीह रोड बाजार से होते हुए आ रहे हैं जो घरौली बाजार से बलिया की तरफ जाएंगे, पुलिस वालों ने प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों मोटरसाईकिल को रोकने का इशारा किया गया तो दोनों मोटर साइकिल सवार भागने का प्रयास किए किन्तु पुलिस वालों ने कुछ दुर पैरामाउंट तिराहा के पास दोनों मोटर साइकिल सवारों को पकड़ लिया किन्तु दुसरे मोटर साइकिल पर बैठा दुसरा व्यक्ति कूद कर भागने में सफल रहा । दोनों मोटर साइकिल चालकों ने नाम पुछने पर अपना नाम मंटू यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी गोविन्द पुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर और सत्या साहनी पुत्र गंगा सागर बिन्द निवासी मनियारी जसाँव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया बताया । पुलिस वालों द्वारा दोनों मोटर साइकिलों के कागजात मांगने पर दोनों मोटरसाइकिल चालक कागज दिखाने में असमर्थ रहे और बताया कि हम सब विभिन्न स्थानों से दो पहिया वाहनों की चोरी करते हैं और नम्बर बदलकर इसको बेच देते हैं, ये दोनों मोटर साइकिलें भी चोरी की ही हैं । थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर नियमानुसार मु०अ०स० 11/26 धारा 317(2)317(5)/318(4)/319 (2)3(5) BNS थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



विज्ञापन