बलिया। विकास खंड बेलहरी की ग्राम पंचायत समरथ पाह में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यान की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन अंजली सिंह, डीएमसी (HEW) द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया।
ग्राम चौपाल के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यान ने ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में निकिता सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट (HEW), ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।



