के अध्यक्ष
बेल्थरा रोड, बलिया।
उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक 24 जनवरी 2026 को बेल्थरा रोड नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की। बैठक में नगर के अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने जिले में व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने नगर के व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा व्यापार व उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर गहन चर्चा की गई। इसी क्रम में व्यापारियों की सर्वसम्मति से नीलेश कुमार दीपू को बेल्थरा रोड नगर का व्यापार अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा की गई, जिस पर उपस्थित व्यापारियों ने सकारात्मक सहमति जताई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहन सिंह वर्मा, नीलेश कुमार गुप्ता, क्षितिज वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, शुभम गुप्ता, हर्ष अग्रवाल सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और व्यापारियों के हित में निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया।



