होली पर 1 मार्च से 31 मार्च 05125/05126छपरा-गोरखपुर कैंट-छपरा (वाया इंदारा जंक्शन)

वाराणसी। 28 फरवरी, 2026। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05125/05126
छपरा-गोरखपुर कैंट-छपरा होली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 01 से 31 मार्च, 2026 तक सप्ताह में 05 दिन
(बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) 23 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05125 छपरा-गोरखपुर कैंट होली अनारक्षित विशेष गाड़ी 01 से 31 मार्च, 2026 तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार
एवं रविवार को छोड़कर) छपरा से 04.15 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 04.40 बजे, सुरेमनपुर से 04.57 बजे, दल छपरा
से 05.05 बजे, रेवती से 05.12 बजे, सहतवार से 05.24 बजे, बलिया से 05.50 बजे, फेफना से 06.04 बजे, इन्दारा से
07.30 बजे, भटनी से 09.00 बजे तथा देवरिया सदर से 09.25 बजे छूटकर गोरखपुर कैंट 10.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05126 गोरखपुर कैंट-छपरा होली अनारक्षित विशेष गाड़ी 01 से 31 मार्च, 2026 तक सप्ताह में 05
दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) गोरखपुर कैंट से 16.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 17.37 बजे,
भटनी से 18.07 बजे, इन्दारा से 20.25 बजे, फेफना से 21.12 बजे, बलिया से 21.35 बजे, सहतवार से 21.57 बजे,
रेवती से 22.09 बजे, दल छपरा से 22.17 बजे, सुरेमनपुर से 22.27 बजे तथा बकुल्हा से 22.42 बजे छूटकर छपरा
23.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।

विज्ञापन