बलिया। आज शनिवार (28.02.2026) को तीन अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने प्रशस्ति-पत्र, सूटकेस, घड़ी व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
आपको बताते चलें कि कि आज शनिवार को जनपद बलिया से लीडिंग फायरमैन राजेश राय फायर स्टेशन बांसडीह रोड बलिया, उप निरीक्षक स०पु० विजय बहादुर यादव पुलिस लाइन बलिया और उप निरीक्षक ना०पु० सुरेश कुमार सिंह यातायात पुलिस लाईन बलिया अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी नगर मो० उस्मान द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेवानिवृत हुए अपने साथियों को शुभकामनाएं दीं।



