सघन टिकट चेकिंग अभियान में 91 बिना टिकट पकड़े गये यात्रियों से ₹ 24965.00 की वसूली

वाराणसी, 05 फरवरी, 2025। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल विभिन्न रेल खण्ड पर निरन्तर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में आज 05 फरवरी 2025 वृहस्पतिवार को वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैण्ट-थावे-छपरा कचहरी रेल खण्ड पर कप्तानगंज, पडरौना, थावे एवं छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर सघन टिकट अभियान चलाया गया। इस दौरान इस रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे सवारी गाड़ी, 75105 थावे-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 15653 गोहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस सहित विभिन्न मेल एवं सवारी गाड़ियों में किले बन्दी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस टिकट जांच अभियान टीम के टिकट जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ थावे विशाल सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कप्तानगंज महेन्द्र शुक्ला एवं मुख्य टिकट निरीक्षक मोहम्मद सईद अख्तर टिकट निरीक्षक राजेश सिंह, अमित कुमार, श्रीमती प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी, संतोष कुमार सहित कुल 08 टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से छपरा, सीवान, थावे, कप्तानगंज, तमकुही रोड, पीपराईच, पडरौना एवं अन्य स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 91 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 24965 (चौबीस हजार नौ सौ पैंसठ रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया । उक्त सघन टिकट जांच अभियान के दौरान उक्त रेल खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें एवं ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनायें रखें।  
            
      

विज्ञापन