वंदना एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के रहिलापाली स्थित वंदना एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में आज गुरूवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व राजेश सिंह दयाल मेडिसिन मैन ऑफ उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह व एसडीएम सिकंदरपुर सुनील कुमार रहे। राजेश सिंह दयाल ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में हर बाधाओं को पार कर अपने मकसद में सफल होने की कामना करते हुए कहा कि वन्दना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी जिस तरह गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए काम कर रही है यह अपने आप में बहुत ही काबिले-तारीफ है। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस कोचिंग संस्थान को भविष्य में किसी भी प्रकार की अगर सहायता की जरूरत पड़ी तो मैं इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की कभी विदाई नहीं होती बल्कि आगे आने वाले जीवन में समाज के प्रति और ज्यादा संस्कारवान अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रक्रिया है। 
एसडीएम सिकंदरपुर सुनील कुमार ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने हाथों से लगभग 200 बच्चों को परीक्षा पैड, समय सारिणी और मेडल देकर विदा किया। अंत में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। 
इस अवसर पर सुशील कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ व नगर अध्यक्ष, समाजसेवी जयराम पाण्डेय, डॉ उमेश चंद, योगा गुरु रवीश श्रीवास्तव, समाजसेवी गणेश सोनी, भाजपा नेता सतेन्द्र राजभर, प्रधानाचार्य सच्चिदानंद, विनोद गुप्ता पूर्व मण्डल महामंत्री, वेद आर्य जी, धनंजय मिश्रा, लालवचन तिवारी, राकेश यादव, सोनू सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक, चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शंकर गुप्ता व दुर्गेश शर्मा तथा संचालन सुनील राव ने किया। 
अंत में कोचिंग के अध्यापक सनोज कुमार, सुशील सर, विनोद कुमार, अशोक राय, प्रदीप सर, गुलशन जहां तथा विनीता ने सभी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया।

विज्ञापन