बलिया। जनपद के जमुआंव क्षेत्र में युवा संगठन समिति, जमुआंव (बलिया) के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जर्नादन यादव ने संत शिरोमणि रविदास जी के उपदेशों की चर्चा करते हुए युवाओं से जलूस शांति पूर्वक संपन्न कराने की अपील की।
समारोह का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों "समता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता" को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा संत रविदास जी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र विशेष रूप से लगाए गए, जो सामाजिक समरसता का संदेश देते नजर आए।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार जाटव एवं उपाध्यक्ष अंकित कुमार जाटव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, एकता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समिति के कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, उपकोषाध्यक्ष दीपक कुमार, मंत्री जय राम, राजेश त्यागी, ओमप्रकाश तथा महामंत्री विवेक सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।



