मदरसा दारूल ओलूम सरकार आसी का ३६वां दीक्षांत समारोह कल शनिवार को

रिपोर्ट - गौहर खान ब्यूरो प्रमुख 
सिकंदर पुर, बलिया। स्थानीय मदरसा दारूल ओलूम सरकार आसी में 36वां अनवारे आसी कान्फ्रेंस एवं जश्न-ए-दस्तारबंदी (दीक्षांत समारोह) का आयोजन दिनांक 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को सायंकाल मदरसा परिसर में सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर आलिम, कारी एवं हाफ़िज़ विद्यार्थियों के सरों पर ओलमा-ए-एकराम द्वारा मुक़द्दस दस्तार रखी जाएगी। 
कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ व कारी फिरोज़ अख्तर मिस्बाही द्वारा तिलावते कलाम-ए-पाक से होगी।
जल्से की क़यादत अल्लामा मौलाना रहमतुल्लाह रशीदी (प्रिंसिपल), सदारत अल्लामा मौलाना अल्हाज सज्जाद अहमद रशीदी (साबिक प्रिंसिपल) करेंगे। वहीं हेमायत अल्लामा मौलाना अल्हाज अब्दुल ग़फ्फ़ार आज़मी (साबिक उस्ताद) द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन हसन रज़ा अतहर (बोकारो, झारखंड) करेंगे।
दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता अल्लामा मौलाना इम्तियाज अहमद बरकाती (मुरादाबाद) होंगे, जबकि सायर-ए-इस्लाम अनवार अहमद अमजदी (घोसी, मऊ) विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
मदरसा प्रबंधन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और नवदीक्षित विद्यार्थियों का हौसला अफ़ज़ाई करें।
विज्ञापन