संवरा शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहे दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, इलाज सदर अस्पताल बलिया में जारी
बलिया। बलिया पुलिस द्वारा लगातार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस टीम को हत्या के 2 वांछित व 2 अन्य बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को संवरा शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहे दो बदमाशों सहित दो अन्य बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिनका इलाज सदर अस्पताल बलिया में जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि 15.02.2026 (शनिवार-रविवार की दरम्यानी भोर में) लगभग 03.50 बजे नवापुरा महतवार जाने वाले मार्ग के पास थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध मोटर साइकिल पर जा रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके मोटर साइकिलों को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनका थाना रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पीछा किया गया, मोटर साइकिलों पर सवार बदमाशों ने अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया (उम्र करीब 21 वर्ष) बताया जिसके बाएं पैर में गोली लगी है और राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसडा जनपद बलिया (उम्र करीब 24 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी है। तथा मौके से भाग रहे बदमाशों अनुज सिंह पुत्र राजेश निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ (उम्र करीब 19 वर्ष) और अजय खरवार पुत्र मुन्नी लाल खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ (उम्र करीब 18 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा पीछा करके पकड़ा गया। पूछताछ पर पकड़े गये बदमाशों सुंदरम सिंह उर्फ सत्य तथा राज सिंह द्वारा अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर शनिवार (14 फरवरी 2026) को दिन में संवरा शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने की घटना में शामिल होना बताया गया। घायल दोनों बदमाशों सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह और राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व दो अन्य तमंचा .303 बोर, दो जिंदा कारतूस .303 बोर, एक खोखा कारतूस .303 बोर, दो मोटर साइकिल और हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया है।
अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।



