बैठक में जिले के समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी व अध्यापकों के साथ आगामी परीक्षाओं को लेकर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज शुक्रवार (13.02.2026) को गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा के संबंध में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे अध्यापकों के साथ मीटिंग की। बैठक अधिकारी द्वय ने निर्देशित किया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। अपने थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहें हों, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ किया जाए तथा उन्हें समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करने को कहा जाए। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो। किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
परीक्षा दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया एवं यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, CO सिटी एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।



