उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो में वांछित एक अभियुक्त को मधुबन ढाला से धर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त देवरिया जनपद के भटनी कस्बा निवासी 
बलिया। बलिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो में वांछित एक अभियुक्त को बेल्थरा रोड के मधुबन ढाला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज बुधवार (18.12.2025) को वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना उभांव में पंजीकृत मु०अ०सं०-318/25 धारा 87/137(2) बीएनएस बनाम ऋषि नन्दन वाल्मिकी पुत्र उपेन्द्र भारती निवासी वार्ड नं०- 2, कस्बा भटनी थाना- भटनी, जनपद देवरिया के संदर्भ में उ०नि० मुकेश कुमार द्वारा विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान पीड़िता की बरादमगी हुई थी। पीड़िता के बयान अतर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस व साक्ष्य संकलन से उपरोक्त मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 6एल/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। 
इसी क्रम में आज बुधवार (18.02.2026) को थाना उभांव पुलिस टीम के उ०नि० मुकेश कुमार व हमराह कांस्टेबल अश्वनी कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त ऋषि नन्दन वाल्मिकी पुत्र उपेन्द्र भारती निवासी वार्ड नं०- 2 कस्बा भटनी, थाना भटनी, जनपद देवरिया को मधुबन ढाला के पास से पूर्वाह्न करीब 09.40 बजे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।




विज्ञापन