बलिया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा जनपद बलिया में “भ्रष्टाचार मुक्त बलिया – हमारा संकल्प” को धार देने और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरुण कुमार पटेल को District Ballia Executive Member नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण कुमार पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा जनपद बलिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।
नव नियुक्त District Ballia Executive Member अरुण कुमार पटेल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे तथा किसी भी विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार या सरकारी धन के दुरुपयोग के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि यदि कहीं भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हो तो संगठन से संपर्क कर सूचना दें, ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
संगठन के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि यह कदम जनपद में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।



