बलिया। विश्वकर्मा समाज में अपनी गहरी पैठ रखने वाले समाजसेवी उधरन निवासी सुरेश दास की पत्नी इंदू देवी का सोमवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
समाजसेवी सुरेश दास के अनुसार उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न तुर्तीपार घाट (रेलवे पुल के पास) किया जाएगा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
इस खबर की सूचना के बाद 'श्री विश्वकर्मा सेवा समिति' बेल्थरा रोड के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की है।
भारत मीडिया परिवार की तरफ से भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि।



