बलिया। मंगलवार को ग्राम बड़सारी जागीर थाना मनियर से ग्राम बलेउर थाना सहतवार में आये बाराती मोहन राजभर को मार-पीट कर बुरी तरह घायल कर देने के बाद जिला अस्पताल में हुई मौत के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गठित टीम ने मोहन राजभर की गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बुधवार (25.02.2026) को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम बड़सारी जागीर थाना मनियर से ग्राम बलेउर थाना सहतवार बारात में आये हुए थे। जहां आपसी विवाद में प्रतिवादियों द्वारा वादी के लड़के मोहन राजभर व उसके साथी विजय राजभर को मारे-पीटे, जिससे दोनों लोगों को काफी चोटें आयीं, मोहन राजभर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल बलिया में मृत्यु हो गयी थी। जिसके आधार पर थाना सहतवार द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी थीं । इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार (26.02.2026) को उ०नि० सुनील कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा मूखबिर की सूचना पर सहतवार थाने में पंजीकृत मु०अ०सं० 44/2026 धारा 105,351(3) BNS से सम्बन्धित तीन नफर वांछित अभियुक्तों राजू यादव पुत्र नंद जी यादव निवासी वार्ड नं० 14 कस्बा सहतवार बलिया (उम्र 24 वर्ष), रंजीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा० बलेउर थाना सहतवार बलिया (उम्र 24 वर्ष) और पंकज राजभर पुत्र तारकेश्वर राजभर सा० बलेउर थाना सहतवार बलिया (उम्र 27 वर्ष) को गोविन्द ब्रम्ह बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुनील कुमार सिंह और उ०नि० समरेन्द्र कुमार मिश्र, हे०का० संतोष यादव, हे०का० सीताराम यादव, हे०का० हरिन्द्र पटेल और का० विनोद यादव थाना सहतवार जनपद बलिया शामिल रहे।



