बलिया में बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मोटरसाइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद

बलिया। जिले की बैरिया पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटर साईकिलों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज बुधवार (25.02.2026) को थाना बैरिया के चौकी प्रभारी जयप्रकाश नगर उ०नि० मयंक कुमार तथा चौकी प्रभारी चांददियर उ०नि० श्याम प्रकाश मिश्र  हमराहियों संग रात्रि गश्त/आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अठगांवा चट्टी पर पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्याक्ति व वाहन की चेकिंग करा रहे थे कि मुखबिर की सूचना से सूचना पर 04 व्यक्ति जो चोरी की तीन मोटरसाइकिलों से अवैध असलहा के साथ बिहार जाने के फिराक में अठगांवा चट्टी के पास से चेकिंग/तलाशी के दौरान अभियुक्तों अंकित कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी रामपुर कोड़हरा ग्राम दलन छपरा थाना दोकटी बलिया (उम्र 24 वर्ष), जय प्रकाश यादव पुत्र विमलेश यादव निवासी ख्वासपुर थाना ख्वासपुर जिला भोजपुर बिहार (उम्र 19 वर्ष) और हिमांशु यादव पुत्र अभि शंकर यादव निवासी बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष को करीब 03.50 बजे भोर में पुलिस हिरासत में लिया गया जबकि एक अभियुक्त भोला उर्फ धीरज यादव पुत्र डोमन यादव निवासी बैरिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। हिरासत पुलिस में लिये गये अभियुक्तों की जामा तलाशी में एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा मोटर साईकिलों का कागजात मांगने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह तीनों बाइक चोरी की हैं। इनमें काले रंग की अपाचे बाइक रजि०नं० BR01C8285, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की सुपर स्पलेंडर मोटर साईकिल शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम सभी चारों मिलकर पाण्डेय पुर बैरिया से इन मोटरसाइकिलों को चुराया था जिसे बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। इनकी बिक्री से जो पैसा मिलता है उसको आपस में बांट लेते हैं। उक्त बरामदगी के क्रम में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 73/26 धारा 303(2)/319(2)/317(2)/318(4) बी.एन.एस. व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मयंक कुमार, उ०नि० श्याम प्रकाश मिश्र, हे०का० अनिल यादव, हे०का० मनीष यादव, कां० विजय यादव, कां० अखिलेश गुप्ता और कां० निलेश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन