राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में सजा विज्ञान का मेला, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

रिपोर्ट- गौहर खान ब्यूरो बलिया 
 
सिकंदरपुर, बलिया। चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विज्ञान से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय का माहौल किसी विज्ञान मेले जैसा नजर आया, जहां बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माइक्रोस्कोप व अन्य वैज्ञानिक उपकरणों की सहायता से कई रोचक प्रैक्टिकल किए और उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी समझाया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना रहा।
विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नई सोच और खोज की भावना को बढ़ाते हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है और विद्यालय इसी दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में घनश्याम प्रसाद, लैबा खान, सफिया खातून, तमन्ना परवीन सहित विज्ञान के कई अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शैक्षिक और प्रेरणादायक आयोजन किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन