११ ट्रेड यूनियनों के १२ फरवरी २०२६ के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का संगठनों ने किया समर्थन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा और क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति ने किया समर्थन 

बेल्थरा रोड, बलिया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा और क्षेत्रीय जन संघर्ष समिति ने सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ११ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर ११ फरवरी २०२६ को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन किया है। 
इस आशय का ज्ञापन देते हुए इन संगठनों के नेताओं ने आज बेल्थरा रोड एसडीएम को संबोधित विज्ञापन सौंपते हुए १२ फरवरी २०२६ को दिए जाने वाले ज्ञापन को स्वीकार कर आगे भेजने की अपील की है। 
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महेंद्र दास, हृदय शंकर यादव, शैलेंद्र कुमार "ध्रुव", कामरेड बैजनाथ गुप्ता, मनोज कुमार, चंदन कुशवाहा, मुन्ना यादव, शैलेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन