पांच दिवसीय साइबर क्राइम नियंत्रण कार्यशाला का समापन

एसपी बलिया के निर्देशन में जनपद बलिया में साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
बलिया। साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु राज्य में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ द्वारा सिस्को के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बलिया से जनपद को ऑर्डिनेटर मो० शहजाद आलम द्वारा पूर्व में पुलिस मुख्यालय लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जनपद बलिया में जनपद के सभी थानों/शाखाओं में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 16 फरवरी 2026 से 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को लेकर पुलिस के जवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इसमें एआई काफी मददगार है। यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा और कप्यूटर नेटवर्किंग पर केद्रित था, प्रशिक्षण जनपद के समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया । 
जनपद कोऑर्डिनेटर मो० शहजाद आलम ने जनपद में नियुक्त सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को किया प्रशिक्षित किया गया। 
प्रशिक्षण के समापन पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर द्वारा सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा अपने-अपने थानों/शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।




विज्ञापन