बलिया के तुर्तीपार गांव में महिला ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव की एक 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जिले के उभांव थानांतर्गत तुर्तीपार निवासी प्रियंका पत्नी दुर्गेश कशेरा आज भी रोज की तरह घर का सारा काम करने के बाद खाना पीना बनाया, पति दुर्गेश कशेरा जो क्षेत्र में घुमकर कबाड़ के खरीद बिक्री का कार्य करता है, वह सुबह खाना खाने के बाद घर से निकल गया। जबकि उसकी इकलौती आठ वर्षीय बेटी स्कूल चली गई, दोपहर करीब 1:00 बजे बच्ची छुट्टी होने पर स्कूल से घर आकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और दरवाजा खुला तो प्रियंका फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना की जानकारी के बाद घर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से लोग अचंभित हैं और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन