औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर कई ट्रेनों का 12 से 26 मार्च के बीच निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिनेशन और नियंत्रण/पुनर्निर्धारण

औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के मध्य पैच डबलिंग कार्य कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित 

वाराणसी 12 मार्च, 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के मध्य पैच डबलिंग कार्य हेतु प्री-नान इंटलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण/पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा। नॉन इंटरलॉक कार्य पूर्ण होने के उपरान्त इस खंड का रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल द्वारा 25 मार्च, 2026 को संरक्षा परीक्षण किया जायेगा। 

*निरस्तीकरण-*
- गोरखपुर कैंट एवं वाराणसी सिटी से 13 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
- 13 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 55123 भटनी-बरहज बाजार सवारी गाड़ी, 55126 बरहज बाजार-सलेमपुर सवारी गाड़ी, 55125/55124 सलेमपुर-बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी, 55127/55128 सलेमपुर-बरहज बाजार-सलेमपुर सवारी गाड़ी, 55129/55130 भटनी-बरहज बाजार-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 
- गोरखपुर से 23 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस एवं बनारस से 24 से 26 मार्च, 2026 तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 

*मार्ग परिवर्तन-*
- सीतामढ़ी से 18 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, भाटपर रानी, भटनी, सलमेपुर एवं बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा 
- आनन्द विहार टर्मिनस से 22 से 24 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ- इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बेल्थरा रोड, सलमेपुर, भटनी, भाटपर रानी, मैरवा, जीरादेई, सीवान, दुरौंधा, चैनवा, एकमा, स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 
- छपरा से 23 मार्च, 2026 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, मैरवा, भटनी, सलमेपुर एवं बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
- छपरा कचहरी से 23 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव टेकनिवास से इंदारा के बीच के स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 

*शार्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिनेशन-*
- बनारस से 12 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी। 
- भटनी से 12 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भटनी के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी भटनी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 
- अहमदाबाद से 22 से 24 मार्च, 2026 तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 
- गोरखपुर से 23 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 
- बान्द्रा टर्मिनस से 23 मार्च, 2026 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 
- गोरखपुर से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली 19492 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 
- लखनऊ जं. से 22 से 24 मार्च, 2026 तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। 
- वाराणसी सिटी से 23 से 25 मार्च, 2026 तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 मार्च, 2026 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। 
- गोरखपुर से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। 

*नियंत्रण/पुनर्निर्धारण-*
- अहमदाबाद से 12 से 17 मार्च, 2026 तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखरपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 
- बान्द्रा टर्मिनस से 16 मार्च, 2026 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखरपुर एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 
- मालतीपाटपुर से 14 मार्च, 2026 को चलने वाली 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर विशेष गाड़ी आवश्यकता पड़ने पर मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 
- गोरखपुर से 16 मार्च, 2026 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस गोरखपुर 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

विज्ञापन