सिकंदरपुर, बलिया। कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला गंधी स्थित मस्जिद रशीदिया में ईदगाह कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद की नमाज को लेकर चर्चा की गई। सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि शाही मस्जिद में सुबह 8 बजे तथा ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
ईदगाह कमेटी के सदर मोजम्मील हुसैन ने बताया कि ईदगाह के रख-रखाव व व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा तआवुन देने की अपील की गई है। साथ ही सभी लोगों से तय समय पर नमाज के लिए पहुंचने का आग्रह किया गया, ताकि नमाज का कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



