23 मार्च को बेल्थरा रोड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट- ओमप्रकाश सिंह 
बेल्थरा रोड, बलिया। मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति, बेल्थरा रोड के तत्वावधान में आगामी 23 मार्च (सोमवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय राम प्रसाद साहू मैरिज हॉल में शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करना है। होली के इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री सिद्ध गोपाल साहू जी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मुन्ना प्रसाद साहू जी (चेयर मैन घोसी) तथा श्रीमती मनोरमा गुप्ता जी (महामंत्री, भाजपा जिला बलिया) एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद साहू जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त साहू समाज के लोगों सहित आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम समाज में एकता और समरसता का संदेश देगा तथा आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन