बलिया। पुलिस ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने बेल्थरा रोड के शिक्षक हत्याकांड में शामिल गैगेस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 16 सितंबर 2025 को गैंग लीडर नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नन्दपुर कुक्कुर घाटी चौराहा थाना खामपार देवरिया उम्र 22 वर्ष (गैंग लीडर) द्वारा अपने दो अन्य साथियों विकाश सोनकर और शिवम यादव के साथ अपाची मोटर साइकिल संख्या UP 52 CC 8301 से सवार होकर बिठुवां नहर त्रिमुहानी से राधिका वर्मा पत्नी लव सिंह निवासी बिठुवां नहर त्रिमुहानी कस्बा बेल्थरारोड से स्कूल से घर जाते समय गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिये उसके बाद दिनांक 16 सितंबर 2025 को ही साहुनपुर मुजौना के पास देवेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व० सागर यादव निवासी यादव नगर वार्ड नं०-11 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव बलिया जो अपने विद्यालय की सहायक अध्यापिका कंचन सिंह के साथ विद्यालय लार से बेल्थरा रोड घर जा रहे थे ।अध्यापिका कंचन सिंह से गले की चैन की छीनाझपटी की गयी। छीनाझपटी के दौरान देवेन्द्र यादव द्वारा विरोध किया गया तो गैंग लीडर नितीश कुमार द्वारा तंमंचे से गोली मार दी गयी इलाज के दौरान देवेन्द्र यादव की मृत्यु हो गयी जिसके सम्बंध में थाना उभांव पर क्रमशः मु०अ०सं० 253/25 धारा 304(2) बीएनएस तथा मु०अ०सं० 254/25 धारा 103(1),309(6) 17 सितंबर 2025 को पंजीकृत होकर विवेचना की गयी। विवेचना से अभियुक्त नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नन्दपुर कुक्कुर घाटी चौराहा थाना खामपार देवरिया (उम्र 22 वर्ष ), विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर निवासी बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया (उम्र 25 वर्ष), शिवम यादव पुत्र बैजू यादव निवासी शनिचरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर (उम्र 19 वर्ष), सोनू कुमार वर्मा उर्फ शैलेन्द्र वर्मा पुत्र नागेन्द्र वर्मा निवासी वार्ड नं०-1 बरहज गौरा थाना बरहज जनपद देवरिया (उम्र 33 वर्ष) आकाश सोनकर उर्फ शुभम पुत्र दुखन्ती, सोनकर निवासी जयनगर बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया (उम्र 24 वर्ष) कल्लू सोनकर उर्फ अतुल पुत्र प्रकाश और सोनकर उर्फ ओम प्रकाश निवासी जयनगर डिहवां थाना बरहज जनपद देवरिया जो आर्थिक व भौतिक दुनियावी लाभ के लिए गैंग बनाकर अपराध कारित करते हैं । जिनका गैंग चार्ट तैयार कराकर जिला मजिस्ट्रेट जनपद बलिया से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरान्त 28 फरवरी 2026 को मु०अ०सं० 50/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत हुआ। जिसमे वांछित अभियुक्त आकाश सोनकर उर्फ शुभम पुत्र दुखन्ती सोनकर निवासी जयनगर बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर हाहानाला पुलिया के पास से समय लगभग 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुमित कुमार, उ०नि० सुधीर चौहान, हे०का० सनिल कुमार सरोज, का० नरेन्द्र कुमार और का० अनिल सिंह शामिल रहे।



