क्षेत्राधिकारी रसड़ा और थानाध्यक्ष उभांव के नेतृत्व में बेल्थरा रोड नगर में उभांव पुलिस का पैदल मार्च

बेल्थरा रोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर बेल्थरा रोड नगर और आस पास के क्षेत्रों में होली और माहे रमजान के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष उभांव संजय शुक्ला के नेतृत्व में आज उभांव पुलिस ने 
पैदल मार्च किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने स्थानीय लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से होली और ईद त्यौहार मनाने की अपील की।


विज्ञापन