बेल्थरा रोड, बलिया। गुमशुदा मोबाइल की सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत के बाद उभांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को वापस किया।
आपको बताते चलें कि आवेदक नन्हक पुत्र शिवमुनी निवासी खैरा खास मधुबनी थाना उभांव जनपद बलिया का मोबाइल Oneplus (अनुमानित मूल्य रु 14000/-) बाजार जाते समय कहीं गिर गया था, जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी थाना उभांव पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त गुमशुदा मोबाइल को 27 फरवरी 2026 को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराया गया तो गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर थानाध्यक्ष उभांव संजय शुक्ला द्वारा मोबाइल स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा उभांव पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० संजय शुक्ल, क०आ० राकेश यादव (CCTNS) और
हे०का० सनिल सरोज शामिल रहे।



