बलिया डीएम संग होली मिलन समारोह में थिरके एसपी

एक-दूसरे को रंग/ गुलाल लगाया गले मिलकर खेली होली, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने किया डांस 

बलिया। जिले में होली में होली के दूसरे दिन वृहस्पतिवार (05.03.2026) को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों, समस्त शाखा प्रभारियों, पुलिस कार्यालय, प्रशिक्षु आरक्षियों व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ फुलों व रंग गुलाल लगाकर होली खेली और सभी से गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं । होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को जलपान कराया गया । 
होली मिलन समारोह में पुलिस के जवानों द्वारा होली के गानों पर डांस भी किया गया।




विज्ञापन