सीयर ब्लाक प्रमुख के माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

बेल्थरा रोड, बलिया। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की माता स्व० शिवकुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक आवास मुजौना में किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न क्षेत्र की दिग्गज शख्सियतों ने पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनियर क्षेत्र के दिग्गज राजनीतिक शख्शियत विजय सिंह, भाजपा नेता विपुलेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, सीयर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, रसड़ा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, थानाध्यक्ष उभांव संजय शुक्ला, समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की माता स्व० शिवकुमारी देवी पूर्व ग्राम प्रधान रहने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहीं।
ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने निजी तथा सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी अर्जित किया है, वो सब मां से विरासत में मिले विचारों और सिद्धांतों को दिया ।
उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम जरूरतमंद की मदद कैसे की जाए, मां इस हेतु आजीवन प्रयत्नशील रहीं ।


विज्ञापन