बलिया। जिले के रेवती थाना क्षेत्र में एक सब्जी की दुकान लगाने के छोटे से विवाद ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले में बलिया जनपद की रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 8 मार्च को रेवती कस्बे में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बात इतनी बिगड़ गई कि एक पक्ष द्वारा लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में धनजी तुरहा नाम के युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एक्शन में आई रेवती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और उनकी टीम ने घेराबंदी करते हुए घटना में शामिल 45 वर्षीय मुख्य आरोपी महिला मालती देवी उर्फ कुदुरनी देवी को सीएचसी रेवती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो हथियार (आला कत्ल) भी बरामद कर लिया है।
रेवती पुलिस ने गिरफ्तार कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।



