बलिया में पच्चीस हजार का इनामिया चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल

थाना गड़वार पुलिस व एस.ओ.जी. की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एस.ओ.जी. व थाना गड़वार की संयुक्त पुलिस टीम ने ₹ 25000/- के इनामिया चोर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च 2026 को लगभग 22.15 बजे थाना गड़वार पुलिस के जवान रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर जोगापुर शमशान घाट नहर किनारे पहुंचकर पुरस्कार घोषित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया (उम्र करीब 35 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा थाना गड़वार, थाना सुखपुरा तथा थाना नगरा में चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी । घायल बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया को इलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। पकड़े गये चोर के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है । गड़वार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।



विज्ञापन