सिकंदरपुर में सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी की दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल


रिपोर्ट - गौहर खान ब्यूरो बलिया 
सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के दारुल उलूम सरकारे आसी के सहन में समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। 
इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों का जमावड़ा रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर मौजूद समाजवादी नेता खुर्शीद आलम ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
वहीं इस इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में मोनू वर्मा, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और समर्थक भी मौजूद रहे।


विज्ञापन