बेल्थरा रोड नगर पंचायत में मनोनित सभासदों का भव्य स्वागत, विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

रिपोर्ट - ओमप्रकाश सिंह 
बेल्थरा रोड, बलिया। शासन द्वारा मनोनित सभासदों को नगर पंचायत बेल्थरा रोड की जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगरवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई।
अमित जायसवाल (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, बेल्थरा रोड), श्रीमती सुशीला भारती (महिला मोर्चा अध्यक्ष) एवं श्रीमती सीमा राजभर को शासन द्वारा मनोनित सभासद के रूप में नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद आज बृहस्पतिवार को पन्नालाल कटरा, बेल्थरा रोड में अमित जायसवाल का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से नव-मनोनित सभासद का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉक्टर शेषमणि सिंह, मनीष सिंह, विवेक पांडेय, डॉ. विष्णु प्रसाद, विजय चौरसिया, रघुवंश सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विष्णु वर्मा, विशाल सिंह, भगवती ठठेरा, संजय जायसवाल, मनीष मिश्रा, पवन जायसवाल, पिंटू सिंह, बबलू वर्मा, विश्वामित्र जी, अच्छे लाल गुप्ता, असलम गुड्डू (सभासद), रंजीत कुशवाहा, आशीष जायसवाल, अनुपम वरनवाल, संतोष राजभर, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा योग्य एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नव-मनोनित सभासदों ने भी नगर के सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और नगर के विकास के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन