बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज रविवार (22.03.2026) को थाना भीमपुरा व थाना नगरा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थानों के कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ना व साइबर संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी कर कार्यालय के रजिस्टरों का औचक निरीक्षण कर सर्व सम्बन्धित को अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



