बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित बीवी टोला में आज सुबह HDFC बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई।
सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को यह सूचना मिली। सूचना मिलते ही बैरिया थाना प्रभारी दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह 'शार्ट सर्किट' बताई जा रही है। गनीमत रही कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग ज्यादा नहीं फैली। पुलिस ने बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दे दी है और फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।



