बलिया। थाना हल्दी पर पी.आर.वी. 6227 के द्वारा आज वृहस्पतिवार (26.03.2026) को सूचना दी गयी कि आवेदक आनन्द कुमार सिंह पुत्र स्व० रामेश्वर सिंह निवासी सोनवानी थाना हल्दी जनपद बलिया का लड़का ओम सिंह (उम्र करीब 8 वर्ष) जो अपने घर से आज सुबह समय 8 बजे के आसपास बाहर खेलने के लिए निकला हुआ था काफी देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों के द्वारा इधर उधर खोजबीन किया गया किन्तु उसका कहीं अता पता नहीं चल रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रथम टीम में थानाध्यक्ष उ०नि० राजू कुमार और हमराहियों हे०का० बृजेश यादव, का० बब्लू रैना, का० जितेन्द्र कुमार तथा द्वितीय टीम सम्बन्धित चौकी इंचार्ज उ०नि० अजय कुमार सिंह मय हमराही हे०का० चन्द्र प्रकाश भारती के द्वारा लापता बच्चे की तलाश आसपास के क्षेत्रों में करने के साथ ही साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से लापता बच्चे का फोटो नाम पता हुलिया सहित प्रसारित किया गया । पुलिस टीम द्वारा लापता बच्चे को ढूंढते-ढूंढते सहतवार क्षेत्र में मौजूद थे तभी यह सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त हुलिया का लड़का चांदपुर नई बस्ती थाना सहतवार में देखा गया है। इस सूचना से द्वितीय टीम को अवगत कराते हुए दोनों टीम ग्राम चांदपुर नई बस्ती थाना क्षेत्र सहतवार पहुंचे जो कि थाना स्थानीय से लगभग 17 किमी दूर है । गुमशुदा बच्चे को सूचना प्राप्ति के 2 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
बच्चे के परिजनों ने थाना हल्दी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है ।



