बलिया। फेफना थानांतर्गत फेफना निवासी विश्वनाथ खरवार ने ग्राम बन्धैता पोखरा पर अपने लकवाग्रस्त शरीर पर तेल छिड़क आग लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए घटना की जानकारी दी है। एएसपी द्वारा जारी बयान के अनुसार कि आज वृहस्पतिवार (26.03.2026) को समय करीब शाम के 08 बजे थाना फेफना पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना फेफना अन्तर्गत ग्राम बन्धैता पोखरा पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। प्राप्त सूचना पर तत्काल फेफना थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया और आस पास के लोगों से पुछताछ किया गया तो पता चला कि मृत व्यक्ति विश्वनाथ खरवार पुत्र महेन्द्र नाथ खरवार निवासी फेफना थाना फेफना बलिया (उम्र करीब 62 वर्ष) है। घटनास्थल के पास में एक ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा भी मिला है और वह पैरालिसिस की बीमारी से भी ग्रसित थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा कि उनके द्वारा स्वयं तेल डालकर आग लगा ली गई थी। प्रकरण में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। पारिवारिक जनों के पुलिस संपर्क में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है ।



