मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उभांव पुलिस द्वारा सोनाडीह मेले में जन जागरुकता कार्यक्रम

बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना अंतर्गत सोनाडीह परमेश्वरी-भागेश्वरी मेले में आज रविवार (29.03.2026) को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 05.02 के तहत म०का० अर्चना पटेल व म०का० रीना तिवारी द्वारा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर
 🤙1090 वूमेन पावर लाइन 
🤙1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 
🤙108 एंबुलेंस सेवा 
🤙1930 साइबर अपराध 
🤙1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 
🤙102 स्वास्थ्य सेवा 
🤙112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन