बेल्थरा रोड, बलिया। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद हरकत में आई उभांव पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन को बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों ने उभांव पुलिस की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है।
आपको बताते चलें कि दो आवेदकों का मोबाइल बाजार जाते समय रास्ते में कहीं गिर गया था । जिस सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा अपने मोबाइल की आनलाइन गुमशुदगी दर्ज करवा कर उभांव थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया था । जिसके उपरांत उभांव पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज-बीन किया जा रहा था । इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार (12.03.2026) को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गए गुमशुदा दोनों मोबाइलों को उभांव थाना क्षेत्र से बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
*बरामद मोबाइल-*
Samsung (अनुमानित मूल्य ₹ 22000/-)
और vivo (अनुमानित मूल्य ₹ 29000/-)
बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्र० नि० संजय शुक्ल, उ०नि० किरन यादव, क० आ० राकेश यादव (CCTNS) शामिल रहे।



