थाना नगरा तथा थाना बांसडीह रोड क्षेत्रांतर्गत तीन चोरी से सम्बन्धित तीन अभियोगों में तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 24800/- रुपये बरामद
बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन व थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना नगरा बलिया के नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम ने थाना नगरा तथा थाना बांसडीह रोड क्षेत्रांतर्गत तीन चोरी से सम्बन्धित तीन अभियोगों में तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी के 24800/- रुपये भी बरामद किए गए।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार नगरा पुलिस टीम अपराध नियंत्रण हेतु थानाक्षेत्र में मामूर थी कि मूखबिर खास की सूचना पर चोरी से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे पूछताछ में पता चला कि थानाक्षेत्र नगरा से दो व थाना बांसडीह रोड से एक चोरी में वांछित अभियुक्त हैं, अभियुक्तों के द्वारा की गयी चोरियां निम्नवत हैं-
1. 20 जनवरी 2026 को सुप्पापाली में राम जानकी मंदिर के पुजारी द्वारा थाना नगरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि भोर में राम जानकी मंदिर से लड्डू गोपाल, हनुमान जी व राधा कृष्ण कि छोटी मूर्ति व कुछ नगदी रूपये अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था।
2. 13 जनवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना नगरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने सपरिवार सहित लगभग 3 महीने पहले अपने घर ताला बन्द कर के अपने लड़के के पास पठान कोट में रह रहे थे, हमारे न रहने पर रात में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर अलमारी-बक्से का ताला तोड़कर पैसे व गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है, इस सम्बन्ध में थाना नगरा पर मु०अ०स० 08/26 धारा 331(4),305(A) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीमें लगा दी गई थीं।
3. 16/17 जनवरी 2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लॉकेट (मंगल सूत्र) तथा दान पेटी से पैसों को चुराया लिया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड में मु०अ०स० 17/26 धारा 305(D) 331(4),305(A), बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज (12.03.2026) को उपरोक्त अभियोगों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी/अनावरण हेतु थाना नगरा पुलिस टीम के उ०नि० पवन निगम, उ०नि० रामकुमार यादव व हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्तों को घोघरा मन्दिर से पहले अगलगौनी जाने वाले मार्ग के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिल्ली निवासी ग्राम चन्द्रवार गुरगौली थाना नगरा बलिया (उम्र करीब 32 वर्ष), बबलू राम पुत्र शिव लोचन निवासी ग्राम पचवारा थाना रसड़ा बलिया (उम्र करीब 31 वर्ष) और बलवंत कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी ग्राम चन्द्रवार थाना नगरा बलिया (उम्र करीब 25 वर्ष) बताया, तीनों की जामा तलाशी के दौरान कुल 248000/- रुपया तथा 01 एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया । मोटरसाइकिल को ई-चालान के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त चोरियों के बारे में बताया गया कि ग्राम मलप हरसेनपुर के घर से करीब अस्सी हजार रुपये और सोने चांदी की जेवरात तथा 20 जनवरी 2026 को सुप्पापाली के रामजानकी मंदिर से मूर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे । 16/17 जनवरी 2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट (मंगल सूत्र) तथा दान पेटी से पैसों को चुराये थे । चोरी के पैसे को हम लोगों नें आपस में बांट लिया था तथा जो जेवरात व मूर्तियां चोरी किये थे उसको कन्हैया राम पुत्र स्व० वीरन राम उपरोक्त को बेचने के लिये दिये थे जो उन्हीं के पास हैं, हम लोगों ने चोरी के और पैसे को अपने उपर खर्च कर दिया है, सिर्फ इतना ही शेष बचा है , बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में मु०अ०स० 17/26 धारा 317(2),317(4) बीएनएस व मु/अ०स० 08/26 में धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया में बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० पवन निगम, उ०नि० रामकुमार, कां० ज्योतिष कुमार और कां० हरिकेश यादव शामिल रहे।



