उभांव पुलिस ने एक दुष्कर्मी को लिया हिरासत में

बलिया। जिले की उभांव थाना पुलिस ने आज एक दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शुक्रवार (20.03.2026) को आवेदिका रम्भा देवी पत्नी लोरिक निवासी ग्राम कुन्डैल नियामत अली थाना उभांव जनपद बलिया ने उभांव थाने में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि 20 मार्च 2026 को शाम लगभग 05.00 बजे मेरी ननद शौच के लिए गयी थी वापस आते समय हमारे ही गांव के प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया व पीड़िता के विरोध करने पर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दिया । जिसकी सूचना पर थाना उभांव में मु०अ०सं० 63/2026 धारा 64(1),115(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । 
विवेचना के क्रम मे आज शनिवार (21.03.2026) को अपराध निरीक्षक नरेश कुमार व हमराहियों उ०नि० रामधारी सोनकर और का० सचिन कुमार संग राजकीय वाहन से प्रस्थान कर ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराते हुए क्षेत्र में देखभाल हेतु उभांव मस्जिद के मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम निवासी कुण्डैल नियामत अली थाना उभांव बलिया (उम्र 20 वर्ष) इस समय तुर्तीपार अण्डर पास से लगभग 20 कदम की दूरी पर जो रास्ता कुण्डैल की तरफ जाता है वहीं खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा है प्राप्त सूचना प्राप्ति के तत्काल बाद अपराध निरीक्षक हमराहियों संग तुर्तीपार अण्डर पास के पास लगभग 30 कदम की दूरी पर खडे अभियुक्त प्रदीप कुमार सागर को हमराहियों की मदद से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया। 




विज्ञापन