"यादें" ग्रुप का होली मिलन समारोह, बुजुर्गों में दिखा युवा जोश

भोज में "बाटी चोखा" का जलवा

बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय बर्नवाल धर्मशाला में बेल्थरा रोड की "यादें" ग्रुप द्वारा आज सोमवार को बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह सह प्रीति भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ।
आपको बताते चलें कि "यादें" ग्रुप बेल्थरा रोड के आसपास के सेवानिवृत्त 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का एक ऐसा व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें ग्रुप के सदस्यों द्वारा अपने अनुभव सहित अपने सुख-दुख साझा किया जाता है। इस ग्रुप के संयोजक भाई सुरेश सिंह हैं जबकि निदेशक की जिम्मेदारी जय प्रकाश उपाध्याय को सौंपी गई है।आज के होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विजय चौरसिया, सभाध्यक्ष ग्रुप संयोजक सुरेश सिंह और आयोजन कर्ता नील कमल रहे। आज ही ग्रुप के सफल संचालन हेतु कार्यकारिणी के चुनाव में सुरेश सिंह को अध्यक्ष, जयप्रकाश उपाध्याय को महामंत्री चुना गया। 
आज के होली मिलन समारोह का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।
ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली एवं सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में रामचंद्र शर्मा एवं मंडली द्वारा होली एवं चैता गीतों ने समा बांध दिया। मंडली द्वारा गाए होली गीतों पर सभी लोगों ने थिरकते हुए खूब हास परिहास किया।
बगेदू राम ने "ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों"... गाकर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम के अंत में बाटी चोखा भोज की सबने प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय प्रताप सिंह, जगमोहन यादव, बृजभान सिंह, बृजेश पाण्डेय, जगदीश सिंह, हरिमोहन सिंह, कैलाश तिवारी, विजय चौरसिया, हरि प्रकाश गुप्त, प्रमोद सिंह, बगेदू , नील कमल सिंह, मोहन निराला, डॉ रमाशंकर प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, ओमकार लाउडस्पीकर वाले मौजूद रहे।

विज्ञापन