माही पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

प्रतियोगिता के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत, अतिथियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

नगरा, बलिया। सुल्तानपुर स्थित माही पब्लिक स्कूल में शनिवार की शाम को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज व CSIL के डायरेक्टर रमेश सिंह ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

'हौसलों की उड़ान है ऊंची'
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. खुर्शीद आलम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भले ही स्कूल का भौतिक ढांचा बहुत बड़ा न हो, लेकिन हमारी हौसलों की उड़ान बहुत ऊंची है। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान विचारों को आत्मसात कर इस विद्यालय से भी महान विभूतियां निकलें। 
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को अंग्रेजी विषय और बोलचाल पर विशेष ध्यान देने व प्रतियोगी भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी अद्भुत छटा बिखेरी। विशेष रूप से "हम तो ठहरे नेतागण, देश क्या बचायेंगे..." पर बच्चों की लयबद्ध प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथियों और अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में शिक्षिका वनिता, मधु, विभा, कुसुम, आरती, राधा, गुलशन बानो, अंशु यादव, अनुष्का सिंह के साथ-साथ शिक्षक अरविंद कुमार, रवि कुमार, इमरान अंसारी और शेषनाथ विद्यार्थी का विशेष योगदान रहा।
मेधावियों और पत्रकारों का हुआ सम्मान
विदित हो कि विगत 29 मार्च 2026 को विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 1000 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 के नमन सिंह (सुल्तानपुर) ने प्रथम, प्रिंस कुमार (खली) ने द्वितीय तथा कक्षा 8 के शिव शंकर शाह (वीरपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा प्रत्येक कक्षा के टॉप-3 बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मंच से मेधावियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) के पत्रकारों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व कलम भेंट कर उनका सम्मान किया।
इन्होंने की सहयोग की घोषणा
समारोह के दौरान पत्रकार संघ के बलिया जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर सिंह ने विद्यालय को 11 पंखे देने की घोषणा की, वहीं तहसील अध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ (भारत) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर अहमद, बेल्थरा रोड तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, बैरिया तहसील अध्यक्ष पंकज कौशिक सहित रसड़ा से आए अजय निगम, आरिफ अंसारी, साजिद, कैलाश, अखिलेश सैनी और सादिक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शानदार व सफल संचालन डॉ. आदित्य कुमार अंशु ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सैयद सेराज अहमद, उप-प्रधानाचार्य रवि कुमार एवं आयोजक अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन