उभांव पुलिस के "आपरेशन मुस्कान" ने गुमशुदा बालिका को परिजनों से मिलवाया

उभांव थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालिका को खोजबीन से किया गया बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत/आपरेशन मुस्कान के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में तथा प्र०नि० संजय शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने गुम हुई बालिका को तत्काल खोजबीन से बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया। 

आज शुक्रवार (27.03.2026) को आवेदिका भागीरथी पत्नी श्यामलाल निवासी अब्दुल्लाहपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ जो अपने पुत्री अर्पिता (उम्र करीब 03 वर्ष) के साथ थाना उभांव अन्तर्गत सोनाडीह मेला देखने हेतु आये थे । मेले में काफी भीड़ होने के कारण इनकी बच्ची अर्पिता कहीं गुम हो गयी। आवेदिका द्वारा अपनी बच्ची को काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिली । जिसपर आवेदिका द्वारा मेले में तैनात ड्यूटी पर थाना उभांव पुलिस को सूचना दी गई जिस पर उभांव पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोजबीन की गयी । खोजबीन से आवेदिका की बच्ची अर्पिता को मेले से सही सलामत बरामद करते हुए उसकी मां भागीरथी को सुपुर्द किया गया । आवेदिका ने अपनी गुम हुई बच्ची अर्पिता को पाकर उभांव पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है । 
गुमशुदा बालिका की बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सुभाष चन्द, उ०नि० सुमित कुमार, म०का० अर्चना पटेल और महिला पीआरडी नीतू शामिल रहे।


विज्ञापन