बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेले में रामनवमी के दिन शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे मां परमेश्वरी-भागेश्वरी का दर्शन करने गए सेवानिवृत्त एसआई का चोरों ने मोबाइल चुरा लिया। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगने लगा है। जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरनाग बसन्तपुर निवासी देवेन्द्र नाथ चौबे सपरिवार सोनाडीह परमेश्वरी-भागेश्वरी मंदिर में देवी का दर्शन कर बाहर निकले तो उनका oppo मोबाइल पैकेट से गायब था। काफी खोजबीन किया किंतु पता नहीं चला। उनके द्वारा ऑनलाइन पोर्टल से मोबाइल चोरी का एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। वर्तमान में वे गोरखपुर गोरखनाथ में रहते हैं। जो अपने गांव आए थे। तीन दिन पूर्व रामनवमी से शुरू होने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा पुलिसकर्मियों संग मेले का जायजा लेकर बैठक किया गया था। किन्तु पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी चोर-उच्चकों के हौसले बुलंद हैं। मेले के पहले दिन ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया ।



