महात्मा ज्योतिराव फुले व डॉक्टर अंबेडकर जयंती और जलियांवाला बाग के शहीदों की स्मृति में विचार गोष्ठी कल रविवार को

बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत पड़सरा नदौली ताजपुर में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बलिया उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार 12 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिराव फुले व डॉ अंबेडकर जयंती और जलियांवाला बाग के अमर शहीदों की स्मृति में एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
गोष्टी के मुख्य अतिथि डॉ० त्रिभुवन शर्मा (ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी मऊ), डॉ० बेचन यादव (प्रवक्ता), मनोज गौतम (प्रदेश महासचिव इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश) और अखिलेश कनौजिया (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बलिया) होंगे। पड़सरा नदौली ताजपुर (पोखरा पर) में शाम 4:00 बजे होने वाली इस विचार गोष्ठी में कामरेड शैलेंद्र कुमार, कामरेड मकरध्वज चौहान, कामरेड लक्ष्मी शंकर सिंह, शिवनारायण निषाद, साहब अहमद और चंदन कुशवाहा सहित कई अन्य प्रवक्ता महान समाज सुधारक ज्योति राव फुले और डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचने, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करते हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक कामरेड महेंद्र दास होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट इं० शैलेंद्र ध्रुव ने सभी किसान, मजदूर, युवा-छात्र तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

विज्ञापन