बेल्थरा रोड, बलिया। थाना उभांव में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।
आज शनिवार को क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
आज के समाधान दिवस में राजस्व के 6 मामले आए जिनमें त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम का गठन किया गया।
आज के समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चुनाव संजय कुमार शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में फरियादी व आमजन मौजूद रहे।



