पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने गोरखपुर-मऊ रेलखण्ड का किया विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण

बेल्थरा रोड, बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने आज वृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ गोरखपुर-मऊ रेलखण्ड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया । 
इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के के अन्तर्गत देवरिया सदर,भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड व मऊ स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक श्री बोरवणकर अपनी निरीक्षण स्पेशल से सलेमपुर-बेल्थरा रोड रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे और सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटरों समेत यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अन्तर्गत बेल्थरा रोड स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की । 
उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन के पुनर्विकास से सम्बंधित सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने बेल्थरा रोड स्टेशन यार्ड में किमी 33/21 पर स्थित पॉइंट्स सं० 101B & SEJ का सेफ्टी निरीक्षण किया और संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।


विज्ञापन