मऊ। जनपद के क्रिकेट इतिहास में एक नई इबारत लिखने वाले रुद्रांश सोमवंशी ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल एकेडमी टीम की फ्रेंचाइजी द स्पोर्ट स्कूल की ओर से बतौर कप्तान खेलते हुए नया अध्याय लिख दिया। साज मोहम्मद लंदन वर्सेस द स्पोर्ट स्कूल के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए रुद्रांश ने 60 बाल में 88 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 शानदार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इस प्रदर्शन की बदौलत द स्पोर्ट स्कूल ने 20 ओवर में दो विकेट पर 185 रन बनाए। मुकाबले में जीत के लिए उतरी साज मोहम्मद लंदन निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर महज 142 रन ही बना सकी। इस प्रदर्शन के लिए रुद्रांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेकेंड स्कोरर के रूप में दर्श ने 35 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। रुद्रांश के इस चहुंमुखी प्रदर्शन से जिले में उत्साह का माहौल है। फाइनल मैच डे नाइट खेला जाएगा। मऊ जनपद रुद्रांश की टीम को विजेता होने की कामना कर रहा है।
रुद्रांश सोमवंशी के करिश्माई प्रदर्शन से लंदन टीम हुई पराजित
April 09, 2026



