मदरसा दारूल ओलूम सरकार आसी में "टीबी उन्मूलन कार्यक्रम"

रिपोर्ट-गौहर खान ब्यूरो बलिया 
सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय मदरसा दारूल ओलूम सरकार आसी में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में "टी०बी० हारेगा, देश जीतेगा" नारा लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार मिश्रा द्वारा टी०बी० के लक्षण एवं उससे बरतने वाली सावधानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संजीव कुमार मिश्रा, महमूद आलम, प्रधानाचार्य मु० रहमतुल्लाह शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी मु० हामिद, फिरोज अख्तर, मु० खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मु०शोएब, शाहिद अली, मु०मोहासिन, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु०आदिल, फसाहत हुसैन, मु० फुर्कानुल्लाह, नुदरत फातिमा, वाहिद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन